पाक के उस गद्दार की भविष्यवाणी सच साबित हुई…
- by brahmadeep alune
- May 14, 2023
पाकिस्तान के उस गद्दार की भविष्यवाणी सच साबित हुई… वे पाकिस्तान की बुनियाद रखने वालों में शुमार थे। वे हिंदू थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पाकिस्तान में रहने को तरजीह दी। जिन्ना उन्हें खूब पसंद करते थे और इसीलिए पाकिस्तान के पहले मंत्रिमंडल में उन्हें खास जिम्मेदारी से नवाजा गया। हालांकि कुछ ही […]
कैदियों की दुश्वारियां कम नहीं
- by brahmadeep alune
- May 13, 2023
राष्ट्रीय सहारा दुनिया में नीदरलैंड एक अनोखा देश है,जहां जेलों में कैदियों को सजा देने के बजाय उनका मनोवैज्ञानिक तरीके से इलाज किया जाता है और उनके दिमाग में बैठे अपराधिक प्रवृति को खत्म किया जाता है। इसका असर यह हो रहा है कि अब देश में अपराध बहुत कम हो गए है […]
वैदेशिक नीति में विरोधाभास
- by brahmadeep alune
- May 9, 2023
राष्ट्रीय सहारा शांति संरक्षण कूटनीति का उद्देश्य है जबकि युद्द कूटनीति का अंत। यदि कोई राष्ट्र कूटनीति को प्रयोग में नहीं लाना चाहता तो राष्ट्रीय हितों की अभिवृद्धि के लिए उसके पास युद्द के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं बचता। पाकिस्तान की भारत के प्रति युद्धक नीति कई दशकों चली आ रही है,वहीं एक लोकतांत्रिक […]
भगतसिंह की जमीन पर खालिस्तान का भ्रम …!
- by brahmadeep alune
- March 25, 2023
सुबह सवेरे,भोपाल ,23 मार्च 2023 भगतसिंह ने शहादत से ठीक पहले साथियों को जो पत्र लिखा था,उसमें उन्होंने फांसी पर चढ़ने की ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हिन्दुस्तानी माताएं अपने बच्चों के भगतसिंह बनने की आरजू किया करेंगी। हालांकि उन्होंने अपने बलिदान को मातृभूमि की सेवा के हजारवें भाग से भी […]
संभावनाएं तलाशते भारत-बांग्लादेश
- by brahmadeep alune
- March 21, 2023
जनसत्ता अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों की यथार्थवादी जरूरतों ने राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को ही बदल दिया है। अब दो राष्ट्रों के मध्य या बहुपक्षीय सम्बन्धों को मजबूत करने के लिए सैन्य सुरक्षा के स्थान पर परिपक्व सुरक्षा को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। यह नीति विभिन्न राष्ट्रों के बीच आपसी सहयोग की संकल्पना […]
आदिवासियों का धर्म…
- by brahmadeep alune
- March 19, 2023
आदिवासियों का धर्म- भारत में धर्म हठवाद की हैसियत नहीं रखता… झारखंड के रांची में विभिन्न आदिवासी जातीय समूह अलग धर्म सरना की मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे ठीक उसी समय छत्तीसगढ़ के सुकमा में रामाराम मेलें में आदिवासी भगवान राम की आराधना में डूब कर जश्न मना रहे […]
पंजाब में आम आदमी पार्टी का एक साल-खालिस्तान फिर उठ खड़ा हुआ…!
- by brahmadeep alune
- March 17, 2023
नया इंडिया सुशासन और लोककल्याण को आधार बनाकर पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी अपने एक साल पूरे होने का जिस समय जश्न मना रही थी,तभी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में भारतीय दूतावास को खालिस्तानी समर्थकों के डर से बंद करना पड़ा। हालांकि इस घटना […]
न्याय की तलाश का अंतहीन संघर्ष
- by brahmadeep alune
- March 10, 2023
सुबह सवेरे कहते है की मरते वक्त कोई झूठ नहीं बोलता। भारत में कानून भी इसे स्वीकार करता है और मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित की गवाही को पत्थर की लकीर माना जाता है। 2020 के हाथरस की दलित युवती के कथित हत्या और बलात्कार के मामले में हाथरस की अदालत ने एक अभियुक्त को दोषी […]
