वेबदुनिया
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से 18 परमाणु वैज्ञानिकों का अपहरण होने में सुन्नी संगठन तहरीक-ए-तालिबान का नाम सामने आ रहा है लेकिन पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने पाकिस्तान की सेना पर यूरेनियम की चोरी को ईरान को तस्करी के एक बड़े षड्यंत्र के तहत अंजाम देने का आरोप लगाया है। मिर्जा ने दावा किया है कि पाकिस्तान की सेना लंबे समय से गुप्त रूप से परमाणु प्रौद्योगिकी को बेचती रही है,जिससे वैश्विक सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से इस घटना की स्वतंत्र जांच की अपील की है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका और इजराइल की टेढ़ी नजर रही है। इजराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद ईरान को परमाणु बम न बनाने देने के प्रति संकल्पबद्ध रही है और उसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलें भी किये है।





Leave feedback about this